पुलिस और पीड़ितों के बीच खीचतान चलती रही

कानपुर। जयप्रकाश नगर कच्ची बस्ती में दो पक्षों में कहासुनी हुई जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले और सिर फोड़ौवल हुआ। एक पक्ष दो लोगों को बेहोशी की हालत में चौकी लेकर पहुंचा तो वहां पर भी बवाल होने लगा। जिस पर पुलिस ने सभी को खदेड़ा। चौकी से लेकर शनेश्वर चौराहे तक पुलिस और पीड़ितों के बीच खीचतान चलती रही।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव स्थित जयप्रकाश नगर कच्ची बस्ती निवासी राहुल थारू शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। जिसको लेकर पड़ोस में रहने वाले डगरू,अशोक, मनोज अन्य लोगों ने विरोध किया तो मारपीट होने लगी।जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईट पत्थर और लाठी-डंडे चले हैं। जिसमें एक पक्ष दो लोगों को बेहोशी की हालत में चौकी लेकर पहुंचा। जहां एक पक्ष ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं चौकी में सुनवाई न होने पर एक पक्ष थाने पहुंचा जहां कल्याणपुर पुलिस ने बेहोश महिला अंजलि और उसके भाई राहुल को मेडिकल के लिए भेजा है।

महिलाओं का आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष पर कार्रवाई करने के बजाय उनसे ही मारपीट करने लगी जिसके पास वह चौकी से थाने जाने लगे। पीछा कर रही पुलिस ने उन्हें काफी दूर तक खदेड़ कर लाठियों से मारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *