विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया

दिनांक 9 सितंबर 2021 को डॉक्टर महेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी महोदय कानपुर नगर के द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रथम तल पर स्थित पीओ नेडा के कार्यालय पहुंचने पर वह निर्धारित दिवसों के अनुरूप उपस्थित नहीं थे। इनका अनुपस्थित की तिथि का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए गए। सीढ़ियों पर पान की पीके थी जिनको साफ नहीं कराया गया है इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को बुलाकर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त अपने-अपने कार्यालयों के बाहर के बरामदे में अपने विभागीय मद से रंग रोगन का कार्य कराने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति जो कि किसी विभाग में सप्लाई करने हेतु आए थे वह पान मसाला खाए हुए थे उनको लेकर डीओ पीवीडी के द्वारा प्रस्तुत किया गया डीओपीवीडी को निर्देश दिए गए कि पान मसाला खाने वालों से जुर्माना वसूला जाए और परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण/जिला विकास अधिकारी कानपुर नगर को निर्देशित किया गया कि विकास भवन में पान मसाला गुटखा खाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाकर प्रस्तुत की जाए ताकि कार्यालय में पान मसाला गुटखा खाने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। अभिकरण कार्यालय में निरीक्षण के दौरान लेखाकार श्री शशिकांत तिवारी के द्वारा बताया गया की अभी 2 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सीपीएफ प्रकरण का निस्तारण होना है किंतु वह अब तक निस्तारित ना होने के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा इनको प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के निर्देश दिए गए तथा परियोजना निदेशक को निर्देशित किया गया कि दो कार्य दिवसों के अंदर इनके द्वारा भुगतान नहीं कराया जाता है तो इनके निलंबन की कार्यवाही की जाए इसके अतिरिक्त आईजीआरएस प्रकरण को देखने वाले श्री मनोज शुक्ला के रजिस्टर का निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि उन्होंने माह फरवरी 2021 से कोई अंकन नहीं किया है। इस पर गहरा रोष प्रकट करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा परियोजना निदेशक को निर्देशित किया गया कि इस संबंध में संबंधित स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए आइजीआरएस शिकायत संबंधी पंजिका को पूर्ण कराया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञा पांडे को निर्देशित किया गया कि विकास भवन के गेट पर स्थित शीशे के कक्ष में एक एकल विंडो का संचालन प्रारंभ कराया जाए इस संबंध में पूर्व में भी अधोहस्ताक्षरी द्वारा निर्देश दिए गए थे पुनः निर्देशित किया गया की विभिन्न पेंशन योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों के आने पर उनकी समस्याओं का समाधान इसी खिड़की के माध्यम से किया जाए यहां पर एक एडिओ स्तर के तथा दो अन्य विभागों के पेंशन वाले कार्यालयों के स्टाफ को रखा जाए ताकि आने वाली आम जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *