आज दिनांक 12.08.2025 को दयानन्द गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज, कानपुर एवं आई0क्यू0ए0सी0 द्वारा आयोजित दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारम्भ नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत वरिष्ठ छात्राओं द्वारा रोली कुमकुम व अक्षत का टीका लगाकर किया गया। तत्पश्चात् प्राचार्या प्रो0 वंदना निगम, स्ववित्तपोषित निदेशक प्रो0 अर्चना वर्मा, आई0क्यू0ए0सी0 कोआर्डिनेटर प्रो0 सुगन्धा तिवारी, नैक कोआर्डिनेटर प्रो0 अलका श्रीवास्तव, कुलानुशासक प्रो0 अर्चना श्रीवास्तव एवं कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन वंदन किया गया। प्राचार्या ने नवप्रवेशित छात्राओं को आशीर्वचन के साथ दयानन्द गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज के इतिहास एव उपलब्धियों से अवगत कराया और साथ ही अपने वक्तव्य में शिक्षा सिर्फ पढ़ना ही नहीं बल्कि ज्ञान और कौशल का विकास, सामाजिक कौशल और मूल्यों का विकास, व्यक्तिगत विकास एवं सर्वांगीण विकास होना है। यही हमारी शिक्षा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रतिदिन कक्षा में उपस्थित होकर पठन-पाठन के साथ-साथ महाविद्यालय के बनाये हुए नियमों का पालन पूर्ण ईमानदारी से करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। निदेशक द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद प्राप्त हुआ और आपने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा सिर्फ अपने भविष्य को ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी जिम्मेदार बनाती है। आप ईमानदारी, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को जीवन का हिस्सा बनायें। महाविद्यालय की विभिन्न समितियों के समन्वयकों द्वारा उससे सम्बन्धित विषयों पर गहन जानकारी प्रदान की गयी। सभी विभागीय इंचार्जों का परिचय कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 विट्टम प्रभा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के बाद सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
