यूपी : पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की पत्नी को चुनाव लड़वाना चाहते हैं कई दल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है, हर पार्टी अपने कोर वोटर के साथ ब्राह्मणों को भी साथ लाने की कोशिश कर रही है.
पिछले साल पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को तमाम पार्टियां अगले साल चुनाव में उतारना चाहती हैं.
विकास दुबे के लोगों का कहना है कि चुनावी राजनीति के जरिए ही ऋचा दुबे पति के कारनामों से हुई बदनामी को कम कर सकती हैं.
हालांकि ऋचा का राजनीतिक अनुभव बेहद कम है, वे समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत चुनाव लड़ी थी लेकिन उस वक्त उनकी सक्रियता कम थी.
बसपा ने पिछले दिनों ब्राह्मण सम्मेलन में विकास दुबे की पत्नी एवं विकास के साथी की पत्नी खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने की बात कही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *