कानपुर। गोरखा समुदाय की संस्कृत को आगे बढ़ाते हुए भारतीय गोरखा परिसंघ की महिला तीज कमेटी ने इस परंपरा को निभाते हुए और भावी पीढ़ी को संदेश देते हुए तीज महोत्सव को लाल बंगला स्थित खत्री धर्मशाला में कोविड के नियमानुसार बड़ी धूमधाम से मनाया। इसी के साथ तीज के पहले अपनी चेली बेटियों को आदर सहित बुलाकर मायके में “दर खाना” जैसा कार्यक्रम किया जिसमें विभिन्न प्रकार के भोजन बनाकर प्रेम से उनको खिलाया जाता है ,उसके बाद तीज कार्यक्रम के अंतर्गत सभी महिलाएं अपने आराध्य शिव- पार्वती की पूजा के साथ अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत लेती है और तीज के लोकगीतों के साथ कार्यक्रम का आनंद लेती है।
भारतीय गोरखा परिसंघ अपने गोरखा समुदाय के उत्थान के लिए अपनी संस्कृति, संस्कार को संरक्षण देने के उद्देश्य से संभांत, शिक्षित और उन्नत समाज के निर्माण कल्पना आगे बढ़ाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया और उन्होंने भी कार्यक्रम की खूब सराहना की और कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम में शीर्ष प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल थापा, प्रदेश सचिव श्री डी बी थापा (दुर्गेश), प्रदेश उपसचिव श्री गोपाल आले, जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा थापा, सचिव शेर बहादुर राणा (विनोद), उपाध्यक्ष श्री दुर्गा सिंह, उपाध्यक्ष धन बहादुर थापा, सांस्कृतिक सचिव श्री निक्की गुरूंग, कोषाध्यक्ष श्री लोक बहादुर छेत्री, श्री रुपेश गुरूंग, मीडिया प्रभारी श्री मोहित थापा, तीज महिला सचिव श्रीमती सुखरानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती चुन्नी राणा, संगठन सचिव श्रीमती अनामिका
सिंह, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती ज्योति थापा आदि लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी लोगों ने मंगलमय शुभकामना के साथ कार्यक्रम को अगले वर्ष के लिए विदा किया।
2021-09-09
