रेलवे स्टेशनों पर बिना मास्क पहुंचे 170 यात्रियों का चालान

कानपुर में ट्रेनों में बिना मास्क के सफर करने वालों के खिलाफ रेलवे ने अभियान शुरू किया है। पहले दिन 18 टीमें बनाकर जांच कराई गई। इसमें बिना टिकट सफर करने वाले और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई की गई है। ट्रेनों में कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी को मुद्दा बनाया जिसके बाद रेलवे ने टीम बनाकर जांच शुरू करा दी।
कि
सेंट्रल स्टेशन, अनवरगंज, गोविदपुरी, पनकी समेत प्रयागराज मंडल के अन्य स्टेशनों पर गुरुवार को जांच अभियान चलाया गया। सेंट्रल स्टेशन पर निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय के निर्देशन पर 18 जांच टीमें बनाई गईं। सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने टीमों का नेतृत्व किया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर 170 लोगों को बिना मास्क पकड़ा गया। 363 लोगों को बिना टिकट और 36 लोगों का स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर चालान कर करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *