निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री एवं आरोग्य धाम ग्वालटोली का निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगेगा

 

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री एवं आरोग्य धाम ग्वालटोली के तत्वाधान में शहर में बढ़ती हुई वायरल जनित बीमारियां जैसे डेंगू, चिकनगुनिया वायरल निमोनाइटिस, मलेरिया, आदि की रोकथाम के लिए निशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण का कार्यक्रम कल दिनांक 10 9 2021 दिन शुक्रवार को दुर्गा पूजा पार्क बर्रा 2 में सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण श्रीमती बीना आर्या उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी रोटरी क्लब आफ कानपुर विनायक श्री की ओर से क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन अनीता गुप्ता आरोग्यधाम की ओर से डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *