कानपुर,बिल्हौर बार एसोसिएशन एवं लायर्स एसोसिएशन बिल्हौर ने संयुक्त रूप से निरंतर 8 वर्षों से संघर्षरत बिल्हौर घाटएमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापस लाओ संघर्ष समिति के संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा का तहसील सभागार बिल्हौर में भव्य स्वागत किया ।
स्वागत उपरांत राम किशोर पाल अध्यक्ष बार एसोसिएशन ने कहा कि संघर्ष समिति के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि दोनों तहसीलों के न्याय क्षेत्र को वापस नगर में जोड़े जाने का गजट जारी हुआ। और हमें विश्वास है कि अब शीघ्र उसका क्रियान्वयन भी होगा । लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री मती बसंती सिंह ने कहा कि हम सब लोग संघर्ष समिति के नेतृत्व में गजट क्रियान्वन के लिए तब तक संघर्ष करेंगे जब तक दोनों तहसीलों की पत्रावलियां वापस कानपुर नगर नहीं आ जाती।
संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि जारी गजट को क्रियान्वित कराने के लिए हमें एक और संघर्ष करना होगा जिसका बार एवं लायर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया।और यह संकल्प लिया कि जब तक दोनों तहसीलों की पत्रावलियां वापस नगर नहीं आ जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा व एक रैली निकालने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ और तत्काल जारी गजट के शीघ्र क्रियान्वयन हेतु बार एसोसिएशन एवं लायर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षरों से संघर्ष समिति के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन को बिल्हौर तहसीलदार ने आकर प्राप्त किया और कहा कि आपका ज्ञापन शीघ्र ही मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा।कार्यक्रम अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पीके चतुर्वेदी संचालन चंद्र शंकर मिश्रा ने किया! प्रमुख रूप से अभिषेक पांडेय चंद्रकांत शुक्ला राजकुमार सिंह तीनों पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ कार्तिकेय शुक्ला सदस्य जिला पंचायत सर्वेश कुमार त्रिपाठी योगेश शुक्ला अमित श्रीवास्तव गोविंद वर्मा सुमित श्रीवास्तव आलोक मिश्रा अमित तिवारी प्रवीण कटियार सजीव कपूर अंकुर गोयल आदि रहे।
2021-09-10
