प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी महोदय से मिलकर तहसील नरवर के अंतर्गत ग्राम पंचायत साढ गोपालपुर पालपुर के ग्रामीण किसान परिवारों को तहसीलदार महोदय नर्बल के द्वारा कुछ अराजक तत्वों की शिकायत पर सैकड़ों किसान परिवारों को आशियाना हटा लेने की नोटिसे जारी की गई जो गैरकानूनी है जिसमें किसी भी तरीके का कोई शासनादेश या जिलाधिकारी महोदय का आदेश नहीं है जबकि ग्रामीणों की आवादी करीब 40 से 50 वर्ष पुराने मकान बने हैं जहां तक मालिकाना हक का है तो साढ ग्रामसभा ही नहीं समूचे देश के किसी भी गांव के नागरिक के पास मालिकाना हक की व्यवस्था नहीं है जो जहां निवास कर रहा है वह वही का मालिक है जिलाधिकारी महोदय के समझ संपूर्ण प्रकरण रखा गया है इन सभी ग्रामीणों को भेजी गई नोटिसे आशियाना ध्वस्तीकरण करने खाली कराने की कार्रवाई को समाप्त किया जाए और ग्रामीण किसान परिवार जहां भी निवास कर रहे हैं उनको बेदखल न किया जाए शांतिपूर्ण तरीके से निवास करने में किसी तरीके का व्यवधान उत्पन्न न किया जाए यदि ग्रामीणों का प्रक्रम शीघ्र समाप्त नहीं किया गया तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला मुख्यालय का घेराव प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया प्रदेश महासचिव अशोक यादव जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव जिला महासचिव प्रेम प्रकाश दुबे विधानसभा अध्यक्ष बिठूर जगदीश यादव महेश यादव आकाश प्रजापति महेश अवस्थी कृष्ण कुमार प्रजापति रमाकांत कुशवाहा सत्यनारायण एडवोकेट आदिमौजूद थे ।
2021-09-10
