आज दिनांक 26.08.2025 को सायं 04ः00 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय एवं नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों में विलम्ब, अनियमितताओं के सम्बन्ध में जोनल अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी।
महापौर ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र की आती है।
बैठक में महापौर जी के निर्देश के क्रम में नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने निम्नवत निर्देश दिये:-
1. 21 दिन के पूर्व के जन्म-मृत्यु के प्रमाण पत्र 24 घंटे के अन्दर निर्गत करें।
2. 21 दिन से 01 वर्ष के जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र 4 से 5 दिन में निर्गत करें।
3. 1 वर्ष से अधिक के जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र 10 से 15 दिनों में निर्गत करें।
4. जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र में किन-किन प्रपत्र की आवश्यकता है, 21 दिन, 21 दिन से 1 वर्ष एवं 01 वर्ष से अधिक के अनुसार
उपरोक्त चारो बिन्दुओं का सभी जोनों में बोर्ड लगाये, साथ ही बोर्ड पर सभी जोनल अधिकारी अपना नम्बर भी अंकित करें, यदि बोर्ड पर अंकित प्रपत्र अत्यधिक प्रपत्र कोई मांगता है, तो इस नम्बर पर सम्पर्क करें।
नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि अपर नगर मजिस्ट्रेट स्तर पर जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के 1 वर्ष से अधिक के अनुमति हेतु लम्बित प्रमाण-पत्रों की सूची प्रति सप्ताह 2 बार सूची प्रेषित करें कि इतने प्रकरण लम्बित है एवं मुझे प्रति सप्ताह सभी जोन रिपोर्ट प्रस्तुत करें इस सप्ताह में कितने प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन प्राप्त हुये, कितने बने, कितने लम्बित है, की सूचना प्रस्तुत करे। यदि प्रमाण-पत्रों का समय से निस्तारण किया जायेगा, तो अनियमिततओं की शिकायते भी नहीं आयेंगी। सभी आवेदन ऑनलाइन फीड करें।
बैठक में अपर नगर आयुक्त मो0 अवेश, जगदीश यादव, जोनल अधिकारी, जोन-1 विद्या सागर यादव, जोन-2 विजय कुमार जोन-3 सी0पी0 सिंह, जोन-4 राजेश सिंह, जोन-5 अनुपम त्रिपाठी, जोन-6 रवि शंकर यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
