31 अगस्त दिन रविवार को श्री गुरूनानक देव जी के विवाह पूरब को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

 

 

 

कानपुर गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति कानपुर कक्षत्रिय टांक सभा, बाबा श्रीचन्द्र गुरुद्वारा कमेटी, सिक्ख पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 31 अगस्त दिन रविवार को श्री गुरूनानक देव जी के विवाह पूरब को समर्पित विशाल नगर कीर्तन श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पंज प्यारों की सरपरस्ती में सांयकाल 4 बजे गुरुद्वारा बाबा श्री चन्द्र गोविन्द नगर से आरम्भ होगा जो कि नटराज टॉकीज, दुर्गा मन्दिर, गोविन्द नगर मार्केट होते हुए चावला मार्केट, बिल्डिंग मार्केट, धर्मकांटा, जूही डिपो होते हुए सांयकाल 07:30 बजे गुरुद्वारा बाबा नामदेव, बारादेवी पहुंचेगा। इस विशाल नगर कीर्तन में गतका प्रदर्शन व कानपुर के स्त्री सत्संग के कीर्तनी जत्थे, बैण्डबाजे, गुरूनानक नामलेवा संगत बड़े पैमाने पर हर साल की तरह खुशियाँ मनाते हुए बाबा नामदेव जी में आयोजित विशेष संगत जोड़ मेले में अपनी हाजिरी भरेंगे व गुरू महाराज की खुशियाँ प्राप्त करेंगे।सरदार नीतू सिह,अशोक अरोड़ा,चन्द्र ईरानी अमरजीत पम्मी कुलवंत सिंह आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *