कानपुर देहात

 

चोर गिरोह का भंडाफोड़,कानपुर में 5 आरोपी पकड़े, आगे की कार्रवाई जारी

 

 

कानपुर देहात । पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तिगाई के जिला पंचायत सदस्य और समाजवादी पार्टी के नेता निखिल गौतम चोरी का माल खरीदते थे।इनको गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि तिगाई के जिला पंचायत सदस्य और समाजवादी पार्टी के नेता निखिल गौतम चोरी का माल खरीदते थे।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निखिल गौतम के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहां से चोरी का माल बरामद होने की संभावना है। जांच में पता चला है कि निखिल गौतम पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।

 

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरोह के सरगना और सपा नेता निखिल गौतम की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। निखिल गौतम वर्तमान में तिगाई से जिला पंचायत सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *