*भाजपा की बैठक में उठी एक राष्ट्र, एक चुनाव की जोरदार मांग – बाबा साहब के संविधान को मजबूत करने का संकल्प*
कानपुर 27 अगस्त
भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर एवं दक्षिण जिलों की संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक आज प्रमिला सभागार में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” रहा।
बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री,क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 1952 में जब देश में प्रथम आम चुनाव हुए, तब लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे। यह सिलसिला 1952, 1957, 1962 और 1967 तक समय पर चलता रहा।
अनूप गुप्ता ने कहा कि 1967 के बाद कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1972 में होने वाले आम चुनाव को समय से पहले 1971 में कराकर संविधान की मूल भावना की हत्या प्रारंभ की। इसके बाद कांग्रेस ने राज्यों की सरकारों को अस्थिर करने और धनबल के सहारे सरकारें गिराने का खेल शुरू किया, जिससे लोकसभा और विधानसभा चुनावों का प्राकृतिक समय गड़बड़ा गया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा द्वारा प्रस्तावित एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल बाबा साहब के संविधान को मजबूत करेगा, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा भी करेगा। इस व्यवस्था से देश को कई बड़े लाभ होंगे
लगभग 7 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।
देश की विकास यात्रा और तेज़ गति से आगे बढ़ेगी।
4.5 वर्षों तक बिना किसी बाधा के विकास कार्य तीव्र गति से चलेंगे।
देश की जीडीपी में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
चुनावों पर खर्च होने वाले समय, धन और संसाधनों की बचत होगी।
परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति पर अंकुश लगेगा।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस कदम होगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र की मजबूती और जनकल्याण की गारंटी है। बार-बार चुनाव कराने से न केवल जनता परेशान होती है, बल्कि विकास कार्य भी बाधित होते हैं। भाजपा का संकल्प है कि देश को एक सशक्त और विकसित भारत बनाने के लिए इस व्यवस्था को लागू किया जाए।”
बैठक का संचालन भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया। बैठक में दोनों जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एक स्वर में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन का संकल्प लिया।आभार दक्षिण के अध्यक्ष शिव राम सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकिशोर साहू,अभिषेक कौशिक , विधायक सुरेंद्र मैथानी,नीलिमा कटियार,सुरेश अवस्थी,रघुनंदन भदौरिया, अभियान संयोजक दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,संतोष शुक्ला,गणेश शुक्ला,अवधेश सोनकर,राम बहादुर यादव,शिवांग मिश्रा अनुराग शुक्ला,अनुपम मिश्रा,आनंद मिश्रा सीमा एम बी ए,,पार्षद,अंकित मिश्रा,नीरज बाजपेई,गोविंद शुक्ला,विवेक शर्मा,आलोक पांडे,धीरू त्रिपाठी,,विकास जायसवाल,सौरभ देव, मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे,योगेश पांडे,अजय राय दीपक शुक्ला,राजेश जोशी रोहित साहू,सुनीता गौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
