कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन डीसीपी,एसीपी के निर्देशन में काकादेव थाना पुलिस अपराध र्एवं जिलाबदर अपराधियों की की धरपकड़ कर जिलाबदर अपराधी फैजान को किया गिरफ्तार
पकड़े गए जिलाबदर अभियुक्त पर मारपीट व हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज है जिसको थाना प्रभारी के नेतृव में मंजेश कुमार ने मुखबिर खास की सूचना पर अपनी टीम के साथ किया गिरफ्तार.
पकड़े गए अभियुक्त पर कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है.
पकड़ा गया शातिर जिला बदर अपराधी फैजान मालिक पुत्र रहीश अहमद उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी रावतपुर गांव को किया गिरफ्तार..
पकड़े गए जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों में भेजा गया..!
जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक मंजेश कुमार, उप निरीक्षक उमाकांत,उप निरीक्षक राजू चौबे, हे.का.रंजीत सिंह की मुख्य भूमिका रही
