कानपुर गोपाल नगर(यादवेंद्र नगर)वार्ड 46, अक्षर स्कूल के पीछे मंदिर के पास गली में रह रहे दीपक साहू गौरव गुप्ता ,विशाल, एवं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि लगभग 1 महीने से भगवान के भरोसे एवं रस्सियों के सहारे खंभा टिका हुआ है। गली में रह रहे लोगों ने बताया कि हम लोगों ने 1912 पर सूचना देकर संबंधित अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराया ,दहेली सुजानपुर केसा में भी अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई,अधिकारी इधर उधर दौड़ाते रहे। गली के लोगों ने बताया पास में ही दुर्गा माता जी का मंदिर है जहां पर लोग पूजा पाठ करने आया करते हैं,और अभी आ रहे नवरात्रि में यहां 9 दिन तक भव्य कार्यक्रम किया जाता है। गली के लोगों ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से मांग की जल्द से जल्द इस खंबे को बनवाया जाए नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *