विशय:- *दस्तावेजों में छेड़छाड़ पर अवैध रूप से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में बेची गई 233 करोड़ रूपये की 186.508 है0 सरकारी जमीन के सम्बन्ध में*।

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मण्डल ने आयुक्त सागर से भेंट करते समय पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि दस्तावेजी में हेराफेरी कर अवैध रूप से खरीद ली है। उक्त प्रकरण अपर आयुक्त के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जाँच कराई तथा दिनांक 24-07-2025 को इस जमीन को वापस ‘सरकारी’ दर्ज किया जाए तथा चिन्हित भूमि का कब्जा करने का आदेश पारित पारित किया तथा दोषी अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ 15 दिन के अन्दर एफ0आई0आर0 दर्ज कर रिपोर्ट निवाड़ी एस0डी0एम0 से मांगी।

उक्त आदेश के अनुपालन में एस0डी0एम0 महोदय निवाड़ी ने सम्भवतः उक्त पूरी जमीन ‘सरकारी’ दर्ज करा दी है परन्तु दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित नहीं किया जा सका है और न ही कब्जा लिया गया। अर्थात अपर आयुक्त महोदय के आदेश दिनांक 24-07-2025 का अक्षरशः अनुपालन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है। उक्त आदेश के क्रम में चिन्हित भूमि का कब्जा भी शासन (प्रशासन) द्वारा नहीं लिया गया है।

भगवान राम की नगरी जहाँ के राजा एवं पूर्ण रूप से मालिक ‘रामराजा सरकार’ हैं, उस धरती का अवैध रूप से घाल मेल हम बुन्देलखण्ड वासियों को बर्दाश्त नहीं है।

पत्र में मांग की गई कि अवैध रूप से विक्रीत उक्त भूमि का भौतिक कब्जा वर्तमान मध्य प्रदेश सरकार लेकर इसके अवैध दोहन पर रोक लगायें।

यदि एक सप्ताह के अन्दर उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराकर दोषी अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज कर संपत्ति को सरकार के कब्जे में नहीं लिया गया, तो हम म0प्र0 सरकार का विरोध करने एवं उच्च न्यायालय में कार्यवाही करने के लिए विवश होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी आप महोदय की होगी।

*पत्र सौंपते समय यह भी मांग की गई कि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में जबर्दस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाए। बुंदेलखंड क्षेत्र बहुत पिछड़ा एवं बदहाल है जहां लोगों के पास धन अभाव के कारण महंगी बिजली लेना दुष्कर कार्य है चूंकि स्मार्ट मीटर लगवाना उपभोक्ता के स्वा विवेक पर निर्भर हैं कि वो लगवाए या नहीं। स्मार्ट मीटर लगवाना आवश्यक नहीं है इसलिए जबर्दस्ती नहीं की जाए मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा*।

पत्र सौंपने वालों में रघुराज शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, अंकलेश्वर दुबे, अन्नी दुबे, विवेक तिवारी, जगदीश तिवारी,प्रदीप झा आदि उपस्थित रहे

भानु सहाय अध्यक्ष

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा

9415588500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *