आत्मशुध्दि व अंहिसा का महापर्व पर्वराज पर्युषण महापर्व का प्रारंभ उत्तम क्षमा से हो रहा है ।
क्षमा से उदधोषण
कानपुर,दिगम्बर जैन समाज का आज से आत्मशुध्दि व अंहिसा का महापर्व पर्वराज पर्युषण महापर्व का प्रारंभ उत्तम क्षमा से हो रहा है । abdulmoiedqasmi@gmail.com
सन्दीप जैन ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व मे आज के दिन सभी जैन साधु-संत ,श्रावक -श्रावक-श्राविका, आज से 10 उत्तम धर्म का पालन करते है जिसमे मर्यादित शुध्द खाना -पान , पूजा-पाठ के साथ -साथ प्रतिदिन की चर्या तीर्थकर की वाणी के अनुसार चलने का प्रयास करते है।तपस्याचायॆ अन्तमॆना 108 प्रसन्न सागर जी की दिव्य ध्वनि के अनुसार *ऊॅ ह्री उत्तम क्षमा धर्मांगाय नमःमहामंत्र ही पूरे विश्व मे अंहिसा एवं शान्ति ला सकता है , यानि कि विश्व मे एवं सभी जीवो मे मैत्री का भाव एवं क्षमा ही जीव को मोक्ष प्रदान कर सकता है । विशाल जैन ने बताया कि आज कानपुर के स्वर्ण पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर जनरलगंज मे प्रातःकाल 6:30 बजे का अभिषेक एवं पूजा-पाठ बडी आनंद के साथ पूजारियो ध्दारा किया गया सर्वप्रथम शांतिधारा का सौभाग्य भामाशाह गुरूभक्त प्रदीप जैन “तिजारे वालो “के सुपुत्र सन्दीप जैन को द्वितीय सुधीर जैन सविल लाइन्स तृतीया कमलेश जैन डाटा मैन वालो को प्राप्त हुआ । उसके उपरान्त पंडित जी के ध्दारा तत्वासूत्र का वाचन किया गया । प्रथम दिन होने के कारण सम्पूर्ण जैन समाज मे अति उत्साह का वातावरण था । सांयकाल श्रीजी की आरती उपरान्त प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाऐगे ।
प्रमुख रूप से पूजिरियो मे श्री कमल जैन गंगवाल,रोहित जैन,राजीव जैन,प्रवीण जैन चन्दन टिम्बर , महामन्त्री अमित जैन उपस्थित थे ।
