आज 28 अगस्त

*भारतीय जनता पार्टी कानुपर उत्तर दिव्यंगजनों एवं वरिष्ठजनो को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध करवाएगी।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति महत्व पूर्ण बैठक जिला कार्यालय नवीन मार्केट में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप एवं व्ययोंश्री योजना के अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में कैंप लगा कर दिव्यागजनों एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध करवाएगी।इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे दिव्यांजनो जिनकी मासिक आय 22500 प्रति माह तक है।उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर यदि उनका आय प्रमाण पत्र नहीं है तो सांसद,या विधायक,या प्रधान/पार्षद द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र को लेकर उनको मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, हस्त चलित ट्राइसाइकिल, वैशाखी, छड़ी,कान की मशीन,स्मार्टफोन,दृष्टि बाधितर्थ छड़ी,ब्रेल कीट इत्यादि निःशुल्क उपलब्ध करवाएंगे।वरिष्ठजनों जिनकी आयु 60 वर्ष हो चुकी उनका 15000 मासिक आय का प्रमाण पत्र,या बीपीएल कार्ड,आधार कार्ड की छाया प्रति यदि आय प्रमाण पत्र नहीं तो पार्षद /प्रधान/सरपंच द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र को लेकर वरिष्ठजनों को छड़ी,वाकर, व्हीलचेयर, नि ब्रेस स्पाइनल सपोर्ट, इत्यादि उपलब्ध करवाएंगे,जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से कहा आप लोग एक एक घर जाकर लोगो को इस योजना का लाभ दिलवाए।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 29 अगस्त से 31 अगस्त तक भाजपा सभी विधानसभाओं में सुबह 9 से सायंकाल 5 बजे तक कैंप लगाकर लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिलाएगी। कैंपों के स्थान निश्चित कर लिए गए है

बैठक में प्रमुख रूप से जितेंद्र विश्वकर्मा शिवांग मिश्रा संतोष शुक्ला,अवधेश सोनकर अभिनव दीक्षित,प्रमोद त्रिपाठी, सतेंद्र पांडेय ,पूनम कपूर सरोज सिंह जगदीश तिवारी विनय पटेल सत्यम गुप्ता,अनुपम मिश्रा आनंद मिश्रा रोहित साहू,चंद्रमणि चौबे आशा पाल अनुपमा जैन ऋचा सक्सेना,नवाब सिंह गौरव पांडे,योगेश पांडे,दीपक शुक्ला,भानुप्रताप सिंह,देवनाथ मिश्रा,सुनीता गौड़ अश्वनी गौतम, सहित सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *