मा0 महापौर जी द्वारा काशी राम चिकित्सालय, रामादेवी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में श्री स्वदेश गुप्ता, सी0एम0एस0 मौके पर उपस्थित मिले साथ एस0एन0सी0यू0 के प्रभारी डॉ0सन्दीप श्रीवास्तव मौके पर नहीं मिले साथ ही वार्ड में कोई नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित नहीं मिला, इनके वार्ड में 7-8 गंभीर रूप से पीड़ित बच्चे भर्ती थे, जिसमें एक बच्चे की हालत ज्यादा खराब, जिसके कारण बच्चे की पसलियॉ चल रही थी एवं बच्चे की मॉ स्वयं बच्चे की देखभाल कर रही थी। मा0 महापौर जी चिकित्सालय की खामी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह से नाराजगी व्यक्त की एवं चिकित्सालय में मरीजों उचित चिकित्सा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

2021-09-10
