कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चोरी , छिनैती व तस्करी की रोकथाम के लिए एक्टिव मोड पर रेलवे पुलिस
कानपुर ,
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पुलिस अधीक्षक प्रकाश डी के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के क्रम में ट्रेन में हो रही चोरी व छीनेती की घटनाओं की रोकथाम व अपराध और अपराधी पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार के संयुक्त अभियान के चलते 28 अगस्त 2025 समय 2:40 कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन कबाड़ी मार्केट के निकट पानी की टंकी के पास के रेलवे ट्रैक पर चेकिंग के दौरान दो शातिर पेशेवर लुटेरे को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की गई ।
एक ने अपना नाम साजिद अंसारी पुत्र मोहम्मद मुश्ताक निवासी मिश्रा कॉलोनी गोताखोर मोहल्ला चंपा पुरवा शुक्लागंज थाना गंगा घाट जिला उन्नाव उम्र 22 वर्ष दूसरा आशु खान पुत्र पप्पू उर्फ इकबाल अहमद निवासी मिश्रा कॉलोनी गोताखोर मोहल्ला चंपापूर्वा शुक्लागंज थाना गंगा घाट जिला उन्नाव उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया दोनों शातिर अभियुक्त होने तब बताया कि वह खिड़की के किनारे बैठे यात्रियों के साथ यात्रा प्रारंभ कर आउट क्षेत्र में ट्रेन की गति कम होने पर यात्रियों को उसके सामान चोरी छीन करके भाग जाते हैं और जो भी सामान चोरी करते है उसको अपनी मजबूरी या जरूरत बता कर बेच देते है । मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए उनकी अनुमानित कीमत एक लाख पच्चीस हजार रुपए व 7500 रुपए बरामद हुए दोनों पर कानूनन विधिक कार्यवाही करी जा रही है ।
जबकि पहले अभियुक्त साजिद अंसारी के अपराधिक इतिहास ऊपर पहले से चार मुकदमे चोरी व छीनेती के पंजीकृत थे ,जीआरपी थाना ,कलेक्टरगंज और उन्नाव के थानों से मुकदमे पंजीकृत है।
वहीं, दूसरे अभियुक्त आशु खान के ऊपर एक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल से और दूसरा मुकदमा थाना गंगा घाट जनपद उन्नाव से पंजीकृत है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम :
ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी व आरपीएफ सिद्धनाथ पाटीदार प्रभारी निरीक्षक , उपनिरीक्षक अर्पित तिवारी चौकी प्रभारी झींझक , उप निरीक्षक अजीत प्रताप , उप निरीक्षक विनोद यादव , हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा , हेड कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह , कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह , अनूप प्रजापति व उप निरीक्षक राधा मोहन , कांस्टेबल मनीष कुमार , सर्विलांस सेल कार्यालय अनुभाग प्रयागराज ।
