भारत रक्षा जन सुरक्षा मंच” की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया

 

 

 

कानपुर नगर। आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को “भारत रक्षा जन सुरक्षा मंच” की ओर से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार, प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में सम्मिलित अनेक वकील एवं शिक्षकों ने बताया कि कानपुर नगर के इंदिरा नगर स्थित बुद्धा पार्क में नगर निगम कानपुर नगर एवं कानपुर विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से एक शिव मंदिर की स्थापना करने की योजना बना रहे हैं जिससे नगर के समस्त बौद्ध एवं अंबेडकर वादियों की धार्मिक भावनाएं आहत है एवं उनमें आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया की बुद्धा पार्क केवल पार्क ही नहीं बल्कि उपासना स्थल भी है यदि उस स्थल पर शिवालय बनाया जाता है बोधगया एवं संकिशा में बौद्ध एवं पंडो के बीच चल रहे टकराव को हम यहाँ जानबूझकर बढ़ाबा देने की कोशिश कर रहे हैं जिससे सामाजिक टकराव और बढ़ेगा।

नगर निगम और कानपुर विकास प्राधिकरण यदि किसी पार्क में शिवालय बनाने को उत्साहित है एवं आवश्यक समझ रही है तो कानपुर नगर में अनेकों पार्क ऐसे हैं जो जर्ज़र अवस्था में हैं जिनका जीर्णोद्धार एवं सुन्दरीकरण के लिए जनता मांग करती है ऐसे स्थलों /पार्को में शिवालय का निर्माण कराया जा सकता है जिससे किसी एक पार्क का सुन्दरीकरण व जनता की मांग भी पूरी हो जायेगी और निगम व प्राधिकरण की शिवालय बनाने की योजना भी बिना किसी टकराव के सदभावना पूर्ण माहौल में पूर्ण हों जायेगी।ज्ञापन में मुख्य रूप से एडवोकेट नरेंद्र सिंह यादव, राजेश गौतम, एडवोकेट नवीन गौतम, एडवोकेट उदय राज गौतम, भुवनेश भूषण, दूधनाथ, एडवोकेट विजय कुमार, राजेश संखवार, रंजीत कुमार, एडवोकेट वैभव चौधरी, एडवोकेट विजय सागर, सागर इंडिया आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *