कानपुर ब्रेकिंग

 

चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक प्रधान पति की दबंगई व गुंडई का मामला आया सामने।

 

गांव में निर्माणाधीन सरकारी आंगनवाड़ी बिल्डिंग में घटिया मानकविहीन सामग्री की उच्च अधिकारियो से शिकायत करना एक गांववासी युवक को पड़ा भारी।

 

शिकायत से खफ़ा प्रधानपति राजन यादव ने अपने समर्थकों के साथ शिकायतकर्ता के घर की चढ़ाई।

 

शिकायतकर्ता उसके परिजनों को जाति सूचक गालिया दे जान से मार नदी में फेकने व फर्जी मुकदमो में फ़सा पीड़ित परिजन की नस्ल बर्बाद कर देने की धमकी का प्रधानपति पर आरोप।

 

पीड़ित ने उक्त मामले की शिकायत कर एसीपी बिल्हौर से लगाई न्याय गुहार।

 

पीड़ित का आरोप न्याय देने की बजाय प्रधानपति से मिल पीड़ित को ही धमका रही चौबेपुर पुलिस।

 

चौबेपुर पुलिस का शिकायतकर्ता को थाने बुलाने धमकाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

 

पीड़ित का आरोप दबंग भूमाफिया प्रधानपति पर दर्ज है कई गंभीर आपराधिक मामले जो किसी भी समय पुलिस संरक्षण के चलते कर सकता है उसके व परिजनों के साथ अप्रिय घटना।

 

जिम्मेदार अधिकारी जान कर अंजान बड़ा सवाल।

 

चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंजती के तकीपुर का मामला।

 

पीड़ित…. शिकायकर्ता आशीष कुमार’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *