*दिनांक 31.08.2025 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा बेकनगंज, चमनगंज एवं अनवरगंज थाना क्षेत्रों में दिनांक 05.09.2025 को आयोजित होने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया गया।*

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती स्वेता सिंह, प्रभारी निरीक्षक बेकनगंज तथा जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधि (जुलूस संयोजक) भी उपस्थित रहे। जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

महोदय द्वारा जुलूस मार्ग की *Google मैपिंग* (भू-स्थान निर्धारण) कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *