
कभी न बनी सड़क का हुआ उद्घाटन
रावतपुर में पूर्व में कभी नहीं बनने वाली सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। एक करोड़ पांच हजार रूपये से सड़क का निर्माण कराया जाएगा निर्माण कार्य सितंबर माह में शुरू हो जाएगा।
आज गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, कानुपर महापौर प्रमिला पांडेय ने पूजन कर सड़क उद्घाटन का शुभारंभ किया। शुरू से उबर खाबड़ रोड पर जलभराव का दंश झेल रही क्षेत्रीय जनता ने सड़क निर्माण को लेकर विधायक और मेयर का आभार जताया।
नमक फैक्ट्री से बाकरमंडी एकता चौराहे तक दो लेन कि सड़क है वहीं बीच में एक बड़ा नाला बना हुआ है। एक लेन वर्षों से बनी हुई है लेकिन एक लेन आज तक कभी बनाई ही नहीं गई है। इस रोड पर बड़े बड़े ईट नुमा पत्थर वर्षों पूर्व बिछाए गए थे जिस पर सब्जी के ठेले लगते हैं वहीं नाला चोक और अतिक्रमण होने की वजह से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय जनता नेताओं से कई बार कर चुकी है। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनवाई जा सकी। जबकि यह रोड रामलला मंदिर रोड को जोड़ती है जहां सूबे के बड़े बड़े नेताओं का इसी रोड से आना जाना होता है।
आज भाजपा पार्षद शुभा शुक्ला पार्षद पति विनय शुक्ला ने विधायक सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडेय के हाथों उद्घाटन करा सड़क निर्माण का शुभारंभ कराया। मैथानी ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर योगी मोदी सजग हैं। झकरकटी बस अड्डे का जल्द ही पुनर्निर्माण होगा। नमक फैक्ट्री से आवास विकास तक सीसी रोड के निर्माण से पहले राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जबकि यह रोड कालपी रोड से पनकी रोड को जोड़ती है। वहीं डबल पुलिया से जेके मंदिर तक दो लेन की सड़क बनने से यातायात सुगम हुआ है।
