शास्त्री नगर में महिला पर्स चोर गैंग सक्रिय, चौकी प्रभारी निश्क्रिय

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के अर्न्तगत शास्त्री नगर में इस समय महिला पर्स चोर गैंग तेजी से सक्रिय है। पकडे जाने पर शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज माफी मंगवा कर उसे छोड देते है।
कानपुर पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू से होने से आम लोगो के लिए तो कानून सख्त कर दिए गये है,लेकिन चोर उच्चक्को के लिए बेहतर साबित हो रहे है। शास्त्री नगर में महिला पर्स चोर गैंग ने एक महिला का पर्स चोरी किया जिसे रंगे हाथो बाजार में पकड लिया गया और चौकी लाकर उसको सौंप दिया। लेकिन शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज आनन्द पाण्डेय ने दया भाव दिखाते हुए चोर महिला से माफी मंगवा कर मामला रफा दफा कर दिया। अब ऐसे में चोरो के हौसले काफी बुलंद हो गए है। शास्त्री नगर में इस समय अपराध अपनी चरम सीमा पर पहूंच गया है। अपराधियों पर पुलिस की हीलाहवाली के चलते लोगो का जीना मुहाल होता जा रहा है। आम जनता से दूरी बना कर अब पुलिस चोरो के खिलाफ करवाई न कर पीडितो को समझा बुझा कर उन्हें चलता किये जाने का काम तेजी से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *