25 नवम्बर को पुरानी पेंशन बहाली हेतु दिल्ली में रैली–नीरज तिवारी
आज अटेवा संगठन की एक बैठक चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में हुई जिसमें अटेवा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने उपस्थित कर्मचारियों शिक्षकों को बताया।उन्होंने 5 सितंबर को पुरानी पेंशन के लिए सभी से उपवास पर रहकर पुरानी पेंशन की मांग करती हुई स्लोगन की पट्टियों के साथ फोटो खींचने एवं सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा शेयर करने हेतु आग्रह किया। उपस्थित गूगल फॉर्म भरने वाले साथियों में श्री विजय बहादुर पाल को बिधनू ब्लॉक के महामंत्री पद पर श्री नितिन मिश्रा को नॉन टेक्निकल संवर्ग उच्चतर शिक्षा जनपद कानपुर का प्रभारी श्री उपेश कुमार को संकुल नदिया खुर्द शिवराजपुर का प्रभारी व श्री शाहनवाज खान को नगर संगठन मंत्री के पद पर मनोनयन किया गया। सभी ने पुरानी पेंशन आंदोलन के लिए अटेवा संगठन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सभी साथियों से 25 नवंबर ops बहाली दिल्ली रैली हेतु तैयारी करने का दिशा निर्देश दिया। *मीटिंग में tsct के जिला संयोजक श्री सुनील कुमार वर्मा व मंडल संयोजक श्री जितेंद्र यादव ने TSCT कार्यों में सहयोग प्रदान करने हेतु जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया*। जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने सभी साथियों से TSCT से जुड़ने व अन्य साथियों को जोड़ने हेतु आग्रह किया।आज की मीटिंग में प्रमुख रूप से मंडलीय मंत्री डॉ यतीन्द्र शर्मा जिला महामंत्री सुनील बाजपेई वीरेंद्र सिंह अजय पाल विजय बहादुर पाल आरपी वर्मा रूपेश कुमार शाहनवाज खान प्रशांत राय विनय यादव नितिन मिश्रा सुनील वर्मा, जितेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
