आज 31 अगस्त
*भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल पर प्रदर्शन।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर व दक्षिण महिला मोर्चा के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित व शिवराम सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बिहार रैली में कांग्रेस द्वारा मोदी जी मां पर करी गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में प्रदर्शन किया।जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट से महिला कार्यकर्ता जुलूस के रूप में हाथों में तख्तियां लिए हुए ।।कांग्रेस शर्म करो शर्म करो,नारी अपमान बंद करो।।
।।जो मां का नहीं करे सम्मान वो इंसान नहीं हैवान।।
।।मां का अपमान कांग्रेस की पहचान।।
महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे। के नारे लगाती हुई तिलक हाल की ओर प्रस्थान किया ।भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं वहां पहुंच कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही थी ।इस बीच कांग्रेसी गुंडों ने आकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने की कोशिश की और उनसे हाथपाई करने का प्रयास किया तब वहां उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पुरुष पदाधिकारियों ने उन गुंडों को उनकी भाषा में जवाब दिया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर भारत की प्रत्येक महिला को मातृ शक्ति कके रूप में मां,बेटी,और बहन के रूप में देखते है और मानते है,अगर अब कांग्रेस के गुंडों ने ऐसा दुस्साहस किया तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उनसे सड़क पर निबटेगा और उन गुंडों को उनकी औकात दिखा देगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, रीता शास्त्रीसरोज सिंह अनीता त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,संतोष शुक्ला,प्रमोद विश्वकर्मा रामलखन रावत,विनय पटेल सीमा एमबीए गणेश शुक्ला,, प्रशांत त्रिपाठी पुष्पा तिवारी,सीमा पाठक, प्रियंका सिंह शोभा शुक्ला सीमा तिवारी ऋचा सक्सेना आशा पाल सुनीता गौड़,विधि राजपाल, बबीता निगम सीमा तिवारी,अनीता सोनी, प्रेमलता तिवारी वसुधा पांडेय,गीता गुप्ता पूनम कंवर अर्शी सुल्तान,सैफाली निगम सहित सैकड़ों महिल कार्यकर्ता मौजूद रही।
