कानपुर में दबंगई का तांडव!

गणेश पूजा का चंदा न देने पर युवक को बेरहमी से पीटा

 

फर्जी मुकदमों में फंसाने की भी दी धमकी

 

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

रायपुरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला

 

कानपुर में बेखौफ दबंगों का आतंक एक बार फिर सामने आया है… गणेश पूजा के चंदे को लेकर दबंगों ने युवक पर जमकर गुस्सा उतारा। युवक को न केवल पीटा गया बल्कि उसे फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… जिससे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

रायपुरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा यह वायरल वीडियो कानपुर की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग युवक को बेरहमी से पीटते नज़र आ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि वह गणेश पूजा के लिए चंदा देने में असमर्थ था, जिससे बौखलाए दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। घटना के बाद पीड़ित दहशत में है, जबकि पुलिस अब तक मामले पर कोई ठोस कार्रवाई करती नज़र नहीं आ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *