उ0 मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक- श्री प्रमोद कुमार जी का आगमन

आज कानपुर सेन्ट्रल में उ0 मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक- श्री प्रमोद कुमार जी का आगमन हुआ। गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने, कानपुर सेन्ट्रल में,उनसे भेंट की और उन्हे दादा नगर रेलवे क्रासिंग के ऊपर समानांतर पुल के सम्बन्ध में एक लिखित पत्र सौंपा।

विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने जी.यम.महोदय को बताया कि, दादा नगर (सीटीआई चैराहे के पहले) रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर, समानांतर पुल को, उत्तर प्रदेश सदन में याचिका लगाकर और फिर मुख्यमंत्री योगी जी से भेंटकर (प्रदेश सरकार के अंश की स्वीकृति कराकर) तत्पश्चात तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल जी से दिल्ली में भेंटकर तथा तीन राउंड दिल्ली जाकर,उनसे वार्ता कर एवं पुनः तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल जी से वर्चुअल मीटिंग करके कोरोना के कालखंड के बावजूद रेल मंत्रालय से,उनकी स्वीकृति के साथ, उक्त पुल के सम्बन्ध में आग्रह किया था। जिसके उपरान्त केन्द्र सरकार की मन्जूरी भी प्राप्त हो चुकी है।

महाप्रबन्धक- श्री प्रमोद कुमार ने विधायक को कहा कि, उक्त पुल के निर्माण हेतु,मै जनहित की इस गम्भीर समस्या को समझता हूँ।
महाप्रबन्धक ने पुल के निर्माण हेतु जनहित में अविलम्ब कार्य प्रगति कराने की बात कही।

विधायक ने कहा क़ि,उक्त पुल बन जाने से दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र को,उसमें काम करने वाले कर्मचारी,गरीब मजदूर भाइयों को साइकिल,स्कूटर और मोटरसाइकिल आदि से,अनावश्यक जाम में फंसने वालों को तथा दक्षिण की आबादी के लगभग 02 लाख लोगों को आवागमन का एक सुलभ मार्ग उपलब्ध होगा।जिससे उत्तर और दक्षिण की कनेक्टिविटी और अधिक प्रभावी हो जाएगी। इसके साथ ही रेलवे लाइन क्रॉसिंग पर अनावश्यक भीड़ और अनावश्यक समय तथा अनावश्यक ईंधन की खपत से बचा जा सकेगा। उक्त पुल से, किदवई नगर, साकेत नगर, जरौली ,गुजैनी ,दबौली ,रतन लाल नगर, विवेकानंद नगर, सेवा ग्राम कॉलोनी, गोविंद नगर, नौराया खेड़ा आदि क्षेत्रों का जुड़ाव,विजय नगर-शास्त्री नगर एवं उत्तर शहरी क्षेत्र से हो सकेगा। तथा सभी प्रमुख अस्पतालों,कार्डियोलॉजी, रीजेंसी, मधुराज , हैलट, उर्सला,जैसे बड़े अस्पतालों के लिए तथा प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन एवं कचहरी जाने वाले वादकारियों और वकीलों को भी, जाम मुक्त फोरलेन ट्रेक प्राप्त हो जाएगा।

विधायक ने कहा कि उक्त पुल की सिद्धांतिक मंजूरी के लिए मैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को एवं विशेष रुप से मेरा सहयोग करने के लिये,रेल मंत्रालय ,भारत सरकार,को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। जिन्होंने जनहित में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र को, एक विधायक के प्रयास पर, इतनी बड़ी सौगात दी।
GM के साथ कानपुर रेल के डिप्टी CTM हिमांशु शेखर जी व कोमेरसीयल मैनेजर वी.त्रिपाठी जी व अन्य अधिकारी गण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *