
दिनांक 1 सितंबर 2025
*समाजवादी पार्टी के प्रमुखों की आकस्मिक बैठक*
*सपा महानगर के 1607 बूथों पर बी एल ओ नियुक्त*
*7 सितंबर को सूची सपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंप जाएगी*
*जीरो मकान नंबर का सर्वेक्षण आकंलन आरंभ सपा के बी एल ए बी एल ओ के साथ मृतक मतदाताओं के सर्वेक्षण मे सहयोग करेंगे*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर सोमवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के प्रमुख प्रभारियों विधानसभा अध्यक्षों फ्रंटल अध्यक्षों की आकस्मिक बैठक मतदाता सूची की तैयारी तथा बी एल ए सूची को अंतिम सूची जारी को लेकर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 4:00 बजे सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में बैठक आरंभ हुई
बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सभी बी एल ए प्रत्येक बूथ पर 1200 मतो का होगा इसलिए प्रत्येक बी एल ए, बी एल ओ से मिलकर मृतक मतदाताओं के नाम कटवाने में सहयोग करेंगे लेकिन पीडीए सर्वेक्षण में किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से कटने नहीं दिया जाएगा
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जिन मलिन बस्तियों में जीरो मकान नंबर से मतदाता सूची बनी है उसका पीडीए आकंलन रिपोर्ट तैयार करेगा और उसकी सूचना सपा महानगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को भेंट की जाएगी
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सपा ने 1607 बूथों पर बी एल ए नियुक्त कर दिए गए उसका पूरा विवरण प्रदेश अध्यक्ष को 7 सितंबर को सौपा जाएगा
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने यह भी कहा कि इस बार मतदाता सूची में एक मकान के परिवार एक साथ मतदाता सूची में एक साथ होंगे गलियों को भी निर्धारित दूरी पर रखा जाएगा इसके लिए बी एल ए प्रशिक्षण आरंभ किया जाएगा
बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,आनंद शुक्ला,महेंद्र सिंह,फखरे आलम अंसारी,रजत मिश्रा,सौरभ सिंह,सत्यनारायण गहरवार,आकाश यादव,मुमताज मंसूरी,दीपक खोटे,शादाब आलम,अरमान खान,विनय गुप्ता,अजय यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।
