पदाधिकारियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत एवं सम्मान किया

प्रांतीय व्यापार मंडल के बैनर तले समस्त व्यापारियों की सहमति के साथ मुकुंद मिश्रा को अध्यक्ष व संयुक्त मंत्री के रूप में राजेन्द्र शुक्ल और मंत्री के लिए राजेश गुप्ता को चुना गया है। आज दर्जनों व्यापारियों ने कैंट स्थित पंडित होटल के पास व्यापारियों ने अपने नवागंतुक पदाधिकारियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत एवं सम्मान किया तो वही व्यापारी अध्यक्ष ने भी अपने साथी व्यापारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि व्यापारी भाइयों ने बहुत ही विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है जिसका वह पूरी इमानदारी से पालन करेंगे साथ ही व्यापारियों को हो रही समस्याओं जैसे जीएसटी, आयात-निर्यात में हो रही समस्याओं और वर्तमान की सबसे ज्वलंत समस्या ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहे खुदरा व्यापारियों को हो रही समस्याओं से निस्तारण के लिए शासन तक बात पहुंचाने का कार्य किया जाएगा इसके साथ ही प्रदेश भर में मंडियों में लगने वाला टैक्स एक समान होना चाहिए जिससे किसी व्यापारी को व्यापार करने में किसी तरह की कोई समस्या ना हो इस तरह की 20 मांगे हैं जिन का प्रस्ताव शासन को दिया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *