*कानपुर नगर निगम अपडेट*
आज दिनांक 01.09.2025 को नगर आयुक्त महोदय द्वारा प्रातः शहर का भ्रमण किया गया।
• सर्वप्रथम जोन 4 कोका कोला चौराहे के पास निरीक्षण किया गया ।जिसमें मौके पर सफाई व्यवस्था सही पाई गई एवं नगर आयुक्त महोदय को सम्बंधित द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ घरों द्वारा डोर टू डोर कलेक्शन में कूड़ा नहीं दिया जा रहा है , जिसपे सम्बंधित जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिन घरों से कूड़ा नहींदिया जा रहा है उन घरों का चालान किया जाए एवं किसी भी दशा में कूड़ा कलेक्शन के कार्य को पूर्णतः कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
• इसी क्रम में जोन – 4 स्थित चाट चौराहे के पास निरीक्षण किया गया। मौके पर कर्मचारियों द्वारा सफाई का कार्य होता पाया गया , नालियां साफ पाई गई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होता पाया गया, जिसपर निर्देशित किया गया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य नियमित रूप से किया जाए साथ ही उक्त क्षेत्र में पूर्णतः कूड़े की प्रत्येक घरों से लिया जाए।
• तत्पश्चात जोन–6 स्थित के०डी०एम०ए० स्कूल के निकट मुआयना किया गया। जिसमें कर्मचारियों जिसमें संबंधित जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कूड़ा उठान का कार्य प्रत्येक दशा में नियमित किया जाए , और सभी कर्मचारियों की उपस्थिति प्रतिदिन चैक करी जाए।
• इसी क्रम में जोन – 5 विजय नगर का भ्रमण किया गया जिसमें सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति चैक की गई जिसपर सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए, सफाई कार्य होता पाया गया, *मौके पर डोर टू डोर के कार्य का मुआयना किया गया जिसमें पाया गया कि गाड़ी की कमी की से कार्य विलंब हो रहा है जिसपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित को 3 और गाड़ी बढ़ाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया जिससे कि कार्य बाधित न हो कार्य में किसी भी तरह की कोताही ना बरती जाए।*
• इसी क्रम में जोन– 5 स्थित चावला चौराह की निकट निरीक्षण किया गया जिसपर डोर टू डोर का कार्य होता पाया गया , कर्मचारियो द्वारा सफाई का कार्य होता पाया गया, इसी क्रम में नगर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि रोड पर कही भी कूड़ा न पड़ा पाया जाए सफाई होने के पश्चात हांथ गाड़ी द्वारा कूड़ा का उड़ान कर जाए।
• इसी क्रम में दीप टॉकीज से सोंटे बाबा मंदिर होते हुए लाल बंगला तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया कार्य संतोष जनक पाया गया ।
• तत्पश्चात लाल बंगला में डोर टू डोर के कार्य का मुआयना किया गया, कार्य संतोष जनक होता पाया गया, जिसपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा की उक्त क्षेत्र से कूड़ा कलेक्शन का कार्य पूर्णतः किया जाना सुनिश्चित कराया जाए।
• तत्पश्चात जोन–1 स्थित परेड चौराहे का निरीक्षण किया गया जिसपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा साफ सफाई एवं कूड़ा उठान के कार्य पर संतोष व्यक्त किया गया साथ ही संबंधित को ये भी निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों की उपस्थिति प्रतिदिन चैक की जाए जिससे कि सफाई का कार्य बाधित न हो।
*नगर आयुक्त शिविर कार्यालय*
