
कानपुर पनकी …
आज दिनांक 2 सितंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी ने थाना पनकी क्षेत्र के पनकी मंदिर में बुढ़वा मंगल के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*निरीक्षण के मुख्य बिंदु:*
– *सुरक्षा व्यवस्था*: पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
– *सीसीटीवी निगरानी*: बुढ़वा मंगल के दौरान पनकी मंदिर में लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। पनकी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैँ, मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन से निगरानी की जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हो सके |
इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर भी उपस्थित रहे।
