दिनांक 2 सितंबर 2025

 

*नकली दवाइयों से मरीजों की कमर टूट रही*

 

*कैंसर की दावाओ पर मूल्य नियंत्रण नहीं मरीजो के परिवारों पर बोझ बढ़ रहा*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पीडीए थिंक नीति निर्धारण समिति की बैठक शाम 4:00 बजे महानगर में नकली दावाओ की बिक्री से हो रहे मरीजो के नुकसान को लेकर मंथन सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में नवीन मार्केट में आरंभ हुई। ।

 

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन रक्षक दावाये जो नकली बिक रही हैं जिस पर शासन ने हल्के से ध्यान लिया लेकिन बढ़ती भयावाह स्थिति की अनदेखी की जिसके कारण मरीजों के परिवारों पर भार बढ़ रहा है और नकली दवा के कारण मर्ज ठीक न होने के कारण मरीज व परिवार परेशान घूम रहे हैं

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कानपुर महानगर के अलावा आसपास के जिलों के कस्बो के मरीज शहर में दवा लेते है वह बेअसर हो रही है इस पर मंथन ना किया गया तो बीमारियों में इजाफा बढ़ जाएगा

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि राज्यसभा की एक समिति ने कैंसर की दावाओ के बढ़ते हुए मूल्यो पर चिंता व्यक्त की थी लेकिन आज तक कैंसर की दावाओ के मूल्यो पर नियंत्रण नहीं किया गया है जिसके कारण कैंसर के रोगियों को महंगा इलाज पर पैसा चुकाना पड़ता है और मरीजों के ऊपर बेवजह बोझ बढ़ जाता है जिससे धन के अभाव में आखिरी छोर तक जाना पड़ता है।।

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,फखरे आलम,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,शादाब आलम,इशरत इराकी,मो अकबर आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *