आयकर कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित सफल निशुल्क स्वास्थ शिविर I

 

आज दिनांक 02 सितंबर 2025 को आयकर कर्मचारी महासंघ, पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड सर्कल, कानपुर तथा मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

शिविर का शुभारंभ श्री अमरेंद्र शिवनाथ, अपर आयकर आयुक्त एवं श्री सुरेश वर्मा, सहायक आयकर आयुक्त एवं अध्यक्ष, आयकर राजपत्रित अधिकारी महासंघ (पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड यूनिट, कानपुर) ने संयुक्त रूप से किया।

 

मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम में हृदय रोग एवं फिजीशियन डॉ. विजय शर्मा, उप प्रबंधक श्री अनुराग द्विवेदी, कैम्प कोऑर्डिनेटर श्री राज, नर्सिंग स्टाफ सुश्री काजल एवं सुश्री टीना, तकनीशियन (PFT एवं BMD) श्री विवेक एवं श्री प्रदीप तथा सपोर्टिंग स्टाफ श्री बजरंग राज सम्मिलित रहे। टीम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

 

समापन सत्र में श्री राघवेन्द्र सिंह, संयुक्त आयकर आयुक्त एवं महासचिव, आयकर राजपत्रित अधिकारी महासंघ (पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड यूनिट, कानपुर) तथा श्री शरद प्रकाश अग्रवाल, निवर्तमान आयकर अधिकारी एवं संयुक्त सचिव,आयकर अधिकारी महासंघ, पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड यूनिट ने मेदांता टीम को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, श्री बृजेश कुमार, अध्यक्ष एवं श्री सुनील कुमार, महासचिव, आयकर कर्मचारी महासंघ (पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड सर्कल, कानपुर) ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में श्री सत्येंद्र कुमार, जनसंपर्क अधिकारी; श्री राधेश्याम, केयरटेकर; श्री अमिय आनंद पांडे, अपर सचिव; श्री पंकज यादव, संयुक्त सचिव; श्री बृजेश बाजपेयी, वित्त सचिव; श्री अनिल चौधरी, ऑडिटर; श्री वैभव सचान; श्री रवीन्द्र प्रताप; श्री मोहित गौतम; श्री शैलेन्द्र भारतीय; श्री नदीम; श्री अशोक द्विवेदी; श्री शिव कुमार; श्री राजेश गौर; श्री उमेश वर्मा; श्री राजेश राव एवं उनकी टीम; श्री कृष्ण कुमार सहित अन्य अनेक साथियों की उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग रहा।

 

सभी के उत्साहपूर्ण सहभाग एवं सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर पूर्णतः सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।

भवदीय

सुनील कुमार (महासचिव)

मो-7599101488

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *