*कानपुर नगर निगम अपडेट*

 

03 सितंबर 2025

नगर आयुक्त श्री सुधीर कुमार के नेतृत्व में विगत एक वर्ष में कानपुर नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा जलापूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक विकास कार्य संपादित किए गए हैं। इन *कार्यों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना* तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

निरीक्षणोपरांत एवं आवश्यकताओं के आधार पर जो प्रमुख कार्य संपन्न कराए गए, उनमें निम्नलिखित शामिल हैंः

*1. जलापूर्ति संबंधी कार्य*

विभिन्न जोनों में कुल 41,315 मीटर (लगभग 41.31 किमी) पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई।

इस पर कुल ₹21,77,170 (इक्कीस लाख सतहत्तर हजार एक सौ सत्तर रुपये) की धनराशि व्यय की गई।

इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर नई पाइप लाइन, ओवरहेड टैंक तथा मरम्मत कार्य कराए गए।

 

*2. सीवरेज संबंधी कार्य*

विभिन्न क्षेत्रों में कुल 26,408 मीटर (लगभग 26.40 किमी) सीवर लाइन बिछाई गई।

इन कार्यों पर कुल *₹18,60,000 (अठारह लाख साठ हजार रुपये) की धनराशि व्यय* की गई।

*सीवर नेटवर्क को मजबूत करने हेतु 60 एम.एम. से 100 एम.एम. व्यास की पाइप लाइनों का उपयोग किया गया,* जिससे बड़ी संख्या में घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ा गया।

 

3. अन्य महत्वपूर्ण कार्य

*जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में पंपिंग सेट, नालों की सफाई एवं पुलिया सुधार कार्य* कराए गए।

आई.आई.टी. परिसर, शिवली रोड, कल्याणपुर, जनरलगंज, बर्रा सहित विभिन्न जोनों में कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य पूर्ण किए गए।

*कुल उपलब्धियां (विगत एक वर्ष में):*

*पेयजल लाइन बिछाई गई* – 41.31 किमी

*सीवर लाइन बिछाई गई* – 26.40 किमी

कुल व्यय राशि – ₹40,37,170 (चालीस लाख सैंतीस हजार एक सौ सत्तर रुपये)

*लाभान्वित क्षेत्र – संपूर्ण नगर के विभिन्न वार्ड एवं बस्तियां*

इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त *श्री सुधीर कुमार द्वारा विगत एक माह में अपने दैनिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया*। साथ ही, नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनहित से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई।

नगर आयुक्त श्री सुधीर कुमार ने कहा कि “इन कार्यों के माध्यम से जलापूर्ति एवं स्वच्छता प्रणाली में आमूल-चूल सुधार हुआ है। नगर निगम का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को सुचारू पेयजल आपूर्ति एवं सीवर की व्यवस्थित निकासी उपलब्ध हो। यह कार्य सतत विकास के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कराए जा रहे हैं।”

इन सभी कार्यों के संपन्न होने से न केवल नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है, बल्कि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नगर निगम द्वारा ठोस पहल की गई है।

*नगर आयुक्त, शिविर कार्यालय*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *