*कानपुर नगर निगम अपडेट*
प्रेस नोट
दिनांक: 03 सितंबर 2025
*माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कानपुर आगमन के दृष्टिगत* नगर आयुक्त श्री सुधीर कुमार द्वारा आज दिनांक 3 सितंबर 2025 को नगर के विभिन्न मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस क्रम में कानपुर *आई.आई.टी. परिसर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों का भी गहन अवलोकन* किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि आई.आई.टी. परिसर में अधिक वर्षा की दशा में जलभराव की संभावना रहती है। *विशेषकर शिवली रोड स्थित पुलिया के अवरुद्ध होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी*, जिससे कार्यक्रम स्थल के निकट जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।
उक्त समस्या के त्वरित निवारण हेतु नगर निगम द्वारा *विशेष टीम गठित कर पुलिया की तत्काल सफाई कराई गई तथा समस्त अवरोध हटवाए गए। इसके अतिरिक्त जल निकासी की निरंतर निगरानी हेतु कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया* है, ताकि कार्यक्रम के दौरान वर्षा की स्थिति में भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही, *नगर निगम द्वारा परिसर एवं आसपास के मार्गों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा नालों की सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जलकल विभाग द्वारा पर्याप्त पम्पिंग सेट एवं बैकअप व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।*
कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु प्रशासनिक एवं सुरक्षा दृष्टि से आवश्यक प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अपर जिलाधिकारी महोदय, महाप्रबंधक जलकल तथा नगर निगम की संयुक्त टीम निरीक्षण अवसर पर उपस्थित रही और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
*नगर आयुक्त शिविर कार्यालय*
