दौड़ में लवकुश और महविश ने मारी बाजी

मैथा ब्लाक के देवीपुर स्थित कुंजी लाल सार्वजनिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एथलीट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें युवाओं ने जमकर दम दिखाया।।

प्रतियोगिता में 1600 मीटर 400, 200 व100 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि खेलों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सभी खेल में जज्बा दिखाया। 1600 मीटर की दौड़ को ग्राम प्रधान रमाशंकर पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें भार वर्ग 55-60 किलो में प्रथम लवकुश, द्वितीय सनी, तृतीय देवेश, भार वर्ग 51-55 किलोग्राम में प्रथम विपिन, द्वितीय शिवम, तृतीय मोहन, 400 मीटर दौड़ मिल्खा प्रथम, द्वितीय तारिक, तीसरे स्थान पर दीपक रहे। बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रथम महविश, द्वितीय आकांक्षा, तृतीय प्रभा, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में तारिक प्रथम, अजय द्वितीय और तीसरे स्थान पर धर्मेद्र रहे। वहीं लंबी कूद बालक वर्ग में मिल्खा सिंह 16.8 फीट में प्रथम, 16.7 फीट में अजय सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक अभिनव विद्यालय के प्रबंधक वशु देव ने कहा कि खेल से हमारा शरीर मजबूत होता ही है साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। इस दौरान राकेश कुमार, रत्नेश,आदर्श पाल, धर्मेद्र कुमार, शिबू, सानू, विमल मौजूद रहे।

शल्य चिकित्सा के लिए दिव्यांगजन करें आवेदन : शल्य चिकित्सा के साथ ही सर्जरी के लिए दिव्यांग व्यक्तियों से आवेदन मांगे गए हैं। कार्यालय में दिव्यांग व्यक्ति समस्त दस्तावेज जमा करा सकते हैं।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरजा शंकर सरोज ने बताया कि 15 वर्ष उम्र तक के दिव्यांग बच्चे शल्य चिकित्सा के साथ ही आपरेशन के लिए विभाग में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होंगे। इसके बाद उन्हें शासन से अनुमति मिलने के बाद योजना के तहत लाभांवित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *