*OPERATION CONVICTION-*
पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त, पश्चिम महोदय श्री दिनेश त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी से अपराध नियंत्रण के क्रम में *अभियुक्त द्वारा मकान मे प्रवेश कर रात्रि के समय ताला तोड़ कर चोरी करना व टूटे ताले व 3 सफ़ेद धातु पत्ती, पेचकश बरामद होने के संबंध में* *थाना कल्याणपुर* पर पंजीकृत मु0अ0स0 231/2011 धारा 457/580/411/307 आईपीसी व मु0अ0स0 232/2011 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1- अशोक कुमार पुत्र रामऔतार शर्मा को एडीजे-21 कानपुर नगर द्वारा धारा 380 में 05 वर्ष का कारावास एवं 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया अर्थदंड अदा न करने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास,धारा 457 में 10 वर्ष का कारावास एवं 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया अर्थदंड अदा न करने पर 1माह का अतिरिक्त कारावास,धारा 411 में 03 वर्ष का कारावास एवं 3 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया अर्थदंड अदा न करने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा |
पैरवी टीमः-
1. श्री पंकज त्रिपाठी (एडीजीसी )
2. का0 हरिओम (पैरोकार)
3. का. आनन्द सिंह (कोर्टमोहर्रिर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *