आज दिनांक 03.09.2025 को _*पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी*_ द्वारा थाना नौबस्ता परिसर में _*आगामी श्री गणेश पूजा एवं बारावफात जुलूस*_ के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयोजकों, क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं सिविल डिफेंस के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु शासन द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया।

साथ ही उपस्थित सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *