कानपुर 3 सितंबर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय चौधरी भूपेंद्र सिंह जी आगामी 5 सितंबर को कानपुर प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय, नवीन मार्केट में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।

इस बैठक में सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, स्नातक निर्वाचन, मतदाता पुनरीक्षण अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इन अभियानों में सक्रिय रूप से जुड़े क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जी के आगमन की जानकारी आज लखनऊ में उनकी भेंट के दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने साझा की।

क्षेत्रीय बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी, विभिन्न अभियानों के संयोजक, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, 52 विधानसभाओं के जीते एवं हारे प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्षगण एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान की क्षेत्रीय जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू को सौंपी गई है। वहीं इस अभियान के सह संयोजक के रूप में क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी एवं देवेंद्र देव गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी अभियानों की तैयारी को गति देना, संगठन को और मजबूत करना तथा जन-जन तक भाजपा की योजनाओं और नीतियों को पहुँचाने की रणनीति तैयार करना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *