दिनांक 4 सितंबर 2025
*भाजपा सरकार जनता के साथ आंख मिचौली खेल रही*
*नवरात्रि दीपावली पर्व पर मिठाइयों पर जीएसटी स्लैब समाप्त नहीं*
*लाखों लोग पर्व पर पूजन के लिए मिठाई का प्रयोग जरूर करते हैं*
*हाजी फजल महमूद*
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर तथा व्यापार सभा के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में
भाजपा सरकार ने जीएसटी की पांच तथा 18% की दो दरों में 180 से ज्यादा वस्तुए सस्ती करने की घोषणा की लेकिन नवरात्रि तथा दीपावली में लाखों लोगों द्वारा मिष्ठान प्रयोग करने वाली वस्तुओं पर जीएसटी से राहत न देने पर परिचर्चा बैठक में मंथन किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि मिठाई पर पांच प्रतिशत जीएसटी तथा ब्रांडेड व पैकेट पर 18% जीएसटी लगाकर भाजपा सरकार जनता के साथ आंख मिचौली खेल रही है क्योंकि नवरात्रि और दीपावली में जनता को तोहफा देने के बजाय जीएसटी प्रभावी रखी है जिसके कारण इस पावन पर्व पर करोड़ो लोगों पर महंगी मिठाई खरीदने के लिए जीएसटी देकर भार उठाना पड़ेगा
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जनमानस पूजन अर्चन तथा पर्व पर मिठाई का अधिकांशत भोग हेतु प्रयोग करता है इसलिए मिठाई पर जीएसटी समाप्त कर जनता को राहत देनी चाहिए अन्यथा जनता देख रही है भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बढ़ने पर
विश्वास घट रहा है जो आगामी समय में परिवर्तन का संदेश होगा।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,व्यापार सभा अध्यक्ष नन्दलाल जयसवाल,महेन्द्र सिह,आंनद शुक्ला,रजत मिश्रा,हेमंत गुप्ता,नवीन दीक्षित,राजेंद्र सोनकर,शिवकुमार बाल्मिक,राजेंद्र जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।।
