आज दिनांक 11 सितंबर, 2021 को स्वयंसेवी संस्था “साई करुणा मिशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष-डॉ० उदय शाह एवं सहायक अनिषा भवनानी ने जिला कारागार, कानपुर में उपस्थित होकर कारागार में निरुद्ध बंदियों के मानसिक विकास हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में डॉ उदय शाह ने बंदीगणों के मन में उत्पन्न होने वाले नकारात्मक सोच/विचारों को सकारात्मक सोच में बदलने हेतु कई उपाय बताये। डॉ शाह एवं अनीषा भवनानी द्वारा बंदियों के मानसिक उत्थान/ मानसिक विकास हेतु कई बातें बताई गयीं। उनके द्वारा मन की शक्ति को नियंत्रित/ मजबूत किए जाने हेतु ध्यानमग्न होकर एकाग्रता पूर्वक ईश्वर का ध्यान किए जाने के संबंध में किए जाने वाले आसनों को भी करके बताया गया एवं उक्त आसनों को भी सभी बंदियों ने भी मिलकर किया। संस्था द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं मानसिक तनाव को दूर किए जाने का प्रयास सराहनीय एवं प्रशंसा योग्य है। जेल अधीक्षक-श्री आर०के० जायसवाल, जेलर-श्री संजीव सिंह, डिप्टी जेलर-श्री राजेश मौर्या की उपस्थिति में उक्त शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।
2021-09-11
