कानपुर में एक विशाल गोष्टी का आयोजन किया

सितंबर 11 भगवान श्री परशुराम न्यास रजिस्टर्ड ने आज मर्चेंट चेंबर हाल सिविल लाइंस कानपुर मेंएक विशाल गोष्टी का आयोजन किया।गोष्टी का बिसय था वर्तमान राजनैतिक परिपेच्छ मे प्रबुद्धजनों की भूमिका। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय मिश्र केंद्रीय गृह राज्य मंत्री उपस्थित थे। माननीय मंत्री जी का मुकुट पहनाकर व राधा कृष्ण की मूर्ति भेंट कर विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने सम्मान किया। वहीं ट्रस्ट के लोगो ने भारी भरकम माला पहनाकर मंत्री जी का सम्मान किया। माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों का माला, पगड़ी ,दुपट्टा, व भगवान श्री परशुराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया। सम्मानित होने वालों में डॉक्टर अवध दुबे, एडवोकेट कैलाश शुक्ल, एडवोकेट गिरधर द्विवेदी ,एडवोकेट डीएन अवस्थी, इंजीनियर विष्णु कांत शुक्ला चार्टर्ड अकाउंटेंट, रविंद्र सिंह रैकवार, सिद्धनाथ घाट के महंत अरुण चेतन पुरी महाराज ,पनकी हनुमान मंदिर के महंत कृष्ण दास जी , गौरियापुर आश्रम के महंत देव नारायण दास, प्रोफेसर उमा दत्तत्रिपाठी ,अध्यापक संघ के नेता राम कुमार शुक्ला, कास्ट काउंटेंट गिरजा शंकर त्रिपाठी ,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अजय शुक्ला आदि थे। गोष्टी को संबोधित करते हुए माननीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रबुद्ध जनों ने पिछले 15 सालों में बीएसपी ,सपा व भाजपा की सरकारों को देखा है इसलिए किसी भी पार्टी के द्वारा प्रबुद्ध जनों को बरगलाया नहीं जा सकता है प्रबुद्ध जन जानते हैं कि बसपा और सपा के सरकारों में लूटमार गुंडागर्दी व कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी और आम आदमी की सम्मान व संपत्ति सुरक्षित नहीं थी वहीं बीजेपी के सरकार में एक तरफ जहां गुंडों का सर्वनाश हुआ वहीं दूसरी तरफ आम लोगों का सम्मान व संपत्ति सुरक्षित हुई है इसलिए प्रबुद्ध जनों ने यह तय कर लिया है कि दोबारा फिर उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से बीजेपी की सरकार बनानी है ।गोष्ठी को संबोधित करते हुए अनिल शुक्ल वारसी पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने सपा बसपा वह भाजपा में रहकर तीनों पार्टियों के कार्यकलापों को देखा है श्री वारसी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण में लगी हुई है प्रदेश और देश में अमन चैन कायम कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया है और दुनिया में भारत की मजबूतपहचान बनाने का काम किया है उन्होंने कहा कि एक दिन भारत निश्चित तौर पर विश्व गुरु बनेगा। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय मिश्र ने कहां की मुगल काल में मुगलों ने भारत की संस्कृत खत्म करने का काम किया। कई मंदिर और मठ जहां से सनातन धर्म और संस्कृत का प्रचार प्रसार लोगों में होता था उसे नष्ट करने का काम किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद माननीय श्री मोदी जी ने भारत का स्वरूप वापस लाने में जुटे हैं और जिसका परिणाम है उन्होंने अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर ,काशी में बाबा भोलेनाथ का मंदिर कारीडोर, प्रयागराज में कुंभ का आयोजन व मथुरा में 10 किलोमीटर के रेडियस को धर्म क्षेत्र घोषित किया है ।आगे बोलते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रही है माननीय मोदी जी ने पहले कहा था सबका साथ सबका विकास फिर उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास अब जब हिंदुस्तान का समाज माननीय मोदी जी के साथ आगे बढ़ने के लिए मन बना चुका है और तैयार हो चुका है तब उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व सबका प्रयास। माननीय मंत्री जी ने कहा उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सामने कोई विरोधी दल नहीं लड़ रहा है वे आपस में ही दूसरे स्थान पर आने के लिए लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी 2014 का चुनाव हारी 2017 का चुनाव हारी और गठबंधन के बाद 2019 का भी चुनाव बुरी तरह हारी वही बहुजन समाज पार्टी केवल 19 एमएलए रह गए जिसमें से आधे उनको छोड़कर चले गए इसलिए उत्तर प्रदेश में अब कोई भी पार्टी भाजपा के सामने खड़ी होने में समर्थ नहीं है उत्तर प्रदेश के प्रबुद्ध जनों ने एवं सर्व समाज ने मन बना लिया है 2022 में पुनः 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी माननीय मंत्री जी ने खचाखच भरे मर्चेंट चेंबर हाल मैं उपस्थित प्रबुद्ध जनों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा यहां आए हुए विभिन्न क्षेत्रों से जो प्रबुद्ध जन हैं वह केवल एक व्यक्ति नहीं हैं वह एक संस्था है जो यहां से जाकर के गोष्टी में हुई बातों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और सर्व समाज को विरोधी पार्टियों के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम जाल से दूर रख कर प्रदेश और देश में बह रही विकास की धारा से जोड़ेंगे और फिर से बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश बनाएंगे ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व श्री कमलेश पांडे ,विमल त्रिवेदी ,श्री कृष्ण कुमार मिश्रा, महेश तिवारी, बाबू तिवारी, मिलन द्विवेदी ,रविंद्र सिंह रैकवार ,धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रेम शंकर अवस्थी, अश्विनी गुप्ता, बीना आर्य ,पवन त्रिवेदी, गोपाल द्विवेदी संजय दुबे ,महेश पाल, सियाराम कमल, महेश कठेरिया, नरेंद्र तिवारी सुशील बाजपेई, दीनू मिश्रा ,पवन दुबे अभिषेक अवस्थी ,अरविंद अवस्थी, रामजी मिश्रा ,नीलू शुक्ला ,किशोर त्रिवेदी, दुर्गा द्विवेदी ,शैलेंद्र त्रिपाठी, महेश तिवारी ,बृजेश द्विवेदी ,राजा बाबू ,एचएन शुक्ला, बबुआ पांडे, आलोक अवस्थी ,भगवान शुक्ला, सुरेश बाबा तिवारी, अमर सिंह, राज नारायण सिंह ,जयपाल सिंह , भोली द्विवेदी, महेश मिश्रा, दीपांकर बाजपेई ,रतन तिवारी ,अनु अवस्थी, राजेश कुमार दीक्षित ,जय नारायण कुशवाहा, प्रेम शंकर कुशवाहा, उदय भास्कर मिश्रा ,राम शंकर पाल, उदय शंकर यादव ,उमेश त्रिपाठी ,शशि पांडे, रिंकू शुक्ला ,देवेश मिश्रा ,अतुल शुक्ला, रामबाबू दुबे ,नीरज दीक्षित, ममता अवस्थी, अरविंद अवस्थी धीरज त्रिपाठी ,विनय अवस्थी, राधा-कृष्ण मुनीम, अरविंद तिवारी, राजन बाजपेई , गौरव शुक्ला ,ऋषभ शुक्ला,लालन शुक्ला ,बीके तिवारी, रामकुमार, विवेक पांडे ,राकेश मिश्रा, पवन शुक्ला, राजा अग्निहोत्री श्रीकांत मिश्रा ,अनिल द्विवेदी, गिरजा शंकर त्रिपाठी , प्रवीण शुक्ला, पन्नालाल शुक्ला, श्यामू शुक्ला, रचना त्रिपाठी, कृष्णा गौतम ,संजय पांडे अखिलेश शुक्ला ,उमा बाजपेई अमरनाथ मिश्रा ,चंकी दीक्षित भागवत तिवारी ,कमल शुक्ला , रवि शशि द्विवेदी, अश्वनी गुप्ता , रामबाबू शुक्ला, अर्चना तिवारी, विनोद शुक्ला अंशु तिवारी, शरद तिवारी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती बीना आर्य जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण ने लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन विधायक श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *