बैठक का शुभारंभ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने किया

कानपुर। अखिल भारतीय महापौर परिषद की 111वीं बैठक अयोध्या में शुरू हो गई है। 2 दिन तक चलने वाली इस बैठक का शुभारंभ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने किया। बैठक में शामिल होने के लिए देश भर के करीब 70 मेयर राम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं। बैठक में पूरे देश में विस्तारित भगवान राम के प्रतीक चिह्नों, स्मृतियों व स्थलों को विकसित करने पर गहन विचार विमर्श होगा। साथ इन स्थलों के सर्वांगीण विकास का एजेंडा भी बनाया जाएगा। बैठक में सभी महापौर अपने-अपने क्षेत्र में प्रयुक्त हो रही स्वच्छता की आधुनिक तकनीक के बारे में भी बतायेंगे। साथ ही उनके नगर निगमों में हो रहे विकास कार्यों को भी साझा करेंगे। सम्मेलन में अयोध्या नगर निगम के विकास पर भी सभी महापौर से विचार लिये जाएंगे अधिकारियों के मुताबिक इन्हीं के आधार पर अयोध्या को विश्वस्तर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में यूपी के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, राजस्थान, केरल, हरियाणा, बंगाल, तमिलनाडु, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों के महापौर हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में शामिल होने से पहले सभी महापौर ने एक साथ रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी व कनक भवन जाकर रामलला का दर्शन पूजन किया। सम्मेलन का समापन बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल कल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *