एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सविता यादव के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत17 यूपी ग बटालियन सेन कालेज के कैडेटों एवं छात्राओ ने आम जनमानस को जागरूक किया एवं छात्राओं ने अपने आसपास का वातावरण साफ और स्वच्छ रखेंगे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे हाथ धोकर साबुन से रोग मिटाओ जीवन से एवं कोविड-19 के बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है। व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं सामाजिक दूरी का ध्यान अवश्य रखें संचारी रोग से बचाव के लिए छात्रों को जागरूक किया गया कि कुपोषित बच्चों को बचाने के लिए विशेष ध्यान दें खुले में शौच ना करें साबुन से हाथ धोने की आदत डालें रोजाना स्नान करें साफ कपड़े पहने नाखूनों को नियमित काटे मलेरिया को अगर दूर भगाना है तो स्वच्छ वातावरण बनाना है जन जन का यह नारा डेंगू मुक्त हो शहर हमारा मच्छर है बीमारियों का घर मच्छर हटाओ बीमारी भगाओ स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक एवं कैडेटों ने आमजनमानस को प़तिदिन स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
2021-09-12
