राजनैतिक भागीदारी के लिए विधानसभा चुनाव में उतरने का निर्णय

आरक्षण बहाल न हुआ तो सड़क पर उतरकर होगा संघर्ष

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का जिला अधिवेशन शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आयोजित हुआ| अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित थे व अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार व संचालक जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव देवी सिंह चौहान, अरविंद सिंह, वैभव दीक्षित, संतोष विश्वकर्मा, आरती श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि विकलांग व्यक्तियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। आज के अधिवेशन में आरक्षण कोटा खत्म करने का विरोध किया गया और मांग की गई कि सरकार विकलांग व्यक्तियों को उनका अधिकार दे, छीनने का प्रयास ना करें| अगर सरकार विकलांग व्यक्तियों का अधिकार छिनने का प्रयास करेगी तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी मजबूर होकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित ने कहा की उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। भाजपा को हराने वाले किसी भी दल की तरफ से विकलांगों के लिए सम्मानजनक सीटों के लिए ऑफर आएगा तो पार्टी के दरवाजे गठबंधन के लिए खुले हैं। लोकतंत्र में विकलांगों की भागीदारी बहुत जरूरी है। मुख्य रूप से उमंग ज्ञान चंदानी, प्रमोद मिश्रा, तन्मय श्रीवास्तव, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, विजय सिंह यादव ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *