बैठक में बोले मंत्री महाना , डेंगू के मरीजो का हो बेहतर ईलाज और कंट्रोल रूम को रखे अपडेट
डेंगू मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने आज एक बैठक की । मेडिकल कॉलेज सभागार में ओयोजित इस बैठक में मंत्री महाना ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण बेहतर इलाज मिले । किसी भी प्रकार के कोई सनसाधनों की कोई कमी नहीं है । बेहतर प्रबंधन से इसके लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है और समस्त डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी है । उन्होंने कहा कि डेंगू की टेस्टिंग होगी इसके लिए लोगो को बताया जाए तथा नगर निगम के स्थापित कंट्रोल रूम पर अब डेंगू मलेरिया व वायरल फीवर से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाती रहे । शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों कार्य योजना बना कर अभियान के तौर पर सफाई कराई जाए और जनता को भी सफाई के लिए जागरूक किया जाए । उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की सम्पूर्ण तैयारी कर ली जाए ।
