भूतल परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने आरोग्यधाम के चिकित्सकों को किया सम्मानित
आज दिनांक 12 सितंबर रविवार को सर्किट हाउस में आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व वरिष्ठ होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन को कोरोना के साथ डेंगू महामारी में असहाय व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया एवं भविष्य में इसी प्रकार काम करने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर नमामि गंगे परियोजना के संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी उपस्थित रहे।

