पर्यावरण एवं जागरूक समाज पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

आज सुदर्शन वाल्मीकि की सेवा के तत्वाधान में पर्यावरण एवं जागरूक समाज पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन लक्ष्मी पुरवा में किया गया। जिसमें प्रखर वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक दीनदयाल गॉड जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में रवि शंकर हवेल सदस्य प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति के प्रदेश शासन ने उपस्थित जनसमुदाय को प्रदूषण से हो रहे पर्यावरण को नुकसान एवं वर्तमान परिस्थिति में पर्यावरण के तरीके से जीवनशैली अपनाने एवं कम से कम प्रदूषण फैलाने वाले उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि आम जनता में हम जितने भी पैकेट वाली चीजें खरीद रहे हैं जो कचरा हमारे द्वारा सड़कों पर फेंका जाता है उस में से 90% प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। जो हमारी शरीर में रसायन फैलाकर बीमार बनाता है तथा पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है हमें इससे बचना होगा अपने खान-पान की आदतों में ताजे फल सब्जियों का उपयोग एवं पैकेट वाले खाने से परहेज करना होगा कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष राजेश बक्शी राजू, आसाराम भारती, राजेंद्र आकाशदीप भारती, राजू आश्रित रमाकांत प्रेमशंकर बागवान, रामस्वरूप आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *